भास्कर न्यूज | बाड़मेर राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में मंगलवार से विराट भारत सम्मेलन शुरू हो रहा है। सम्मेलन 14 से 16 अप्रैल तक होगा। थीम सुसंस्कृत, सुरक्षित, समृद्ध भारत रखी गई है। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय चेतना बढ़ाना है। सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है। सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उद्घाटन सुबह 9:30 बजे मुख्य अतिथि साध्वी सत्य सिद्धा करेंगी। डायरेक्टर ड्युस बैंक अमेरिका, संस्थापक विश्व सारथी संस्थान पंकज ओझा का ऑनलाइन व्याख्यान होगा। इसके बाद डायरेक्टर सेवानिवृत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन जोधपुर डॉ. जे आर शर्मा का व्याख्यान होगा। वे विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगे। भारत के उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर बात करेंगे। वैश्विक मंच पर क्षमता प्रदर्शन पर विचार साझा करेंगे। चंद्रयान और मंगलयान जैसी उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ डॉ. अंकित शाह का व्याख्यान होगा। वे भू-राजनैतिक और आर्थिक विशेषज्ञ हैं। वे अहमदाबाद से जुड़ेंगे। वे वर्तमान वैश्विक हालात और अर्थव्यवस्था पर भारत के संदर्भ में बाड़मेर की जनता से संवाद करेंगे। महाविद्यालय में भारतीय सशस्त्र सेना आदि की आयुध प्रदर्शनी लगेगी। कॅरियर गाइडेंस मेला होगा। नवाचार और स्टार्टअप प्रदर्शनी होगी। फूड और गेम जोन रहेगा। लक्की ड्रॉ होगा। सांस्कृतिक संध्या भी होगी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सदीप रांकावत ने इसे विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण के विचारों का अवसर बताया। उन्होंने जिले भर के स्कूलों, विद्यार्थियों व आमजन से शामिल होने की अपील की।