बांसवाड़ा| भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को प्राचीन तीर्थ परशुराम धाम पर विष्णु महायज्ञ किया जाएगा। विप्र फाउंडेशन, परशुराम सेवा संस्थान व चौबीसा समाज के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस अनुष्ठान में सर्व सनातन समाज के सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे। परशुराम सेवा संस्थान के संयोजक महेश जोशी ने बताया कि डॉ. स्वामी विवेकानंद महाराज के सानिध्य में हुई तैयारी बैठक में विप्र फाउंडेशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेश जोशी, विनोद पानेरी, धीरेंद्र जोशी, हेमेन्द्र चौबीसा, राजेन्द्र जोशी, हेमंत जोशी, मनोज जोशी, विनोद व्यास, शैलेन्द्र प्रभात शर्मा ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पिछले वर्ष आयोजित 108 कुंडीय महायज्ञ के सभी यजमानों को 19 अप्रैल को सपरिवार आमंत्रण देने पर सहमति बनी।