निकटवर्ती गांव गुड़ा रामसिंह में बूथ लेवल ऑफिसर चंद्रदीप सिंह, अमराराम गुर्जर के सान्निध्य में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय के छात्र-छात्राओं, गांव के युवाओं ने हाथों में तख्तियां, बैनर लिए। नारे लगाए। कार्यक्रम में श्याम सिंह जैतावत, अर्जुनसिंह, जुगराज सांखला, वीरम राम नायक, ग्रामीण मौजूद रहे।