पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में पाली, रोहट, देसूरी और बाली पंचायत समिति की 146 ग्राम पंचायतों में 30 अक्टूबर को सरपंचों और वार्ड पंचों के लिए मतदान होगा। इसके लिए 29 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। कुल 5 लाख 11 हजार 20 मतदाता 146 सरपंच और 1418 वार्डपंचों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रत्याशियों को न तो पुलिस-प्रशासन से चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए धक्के खाने पड़ेंगे और न ही संतान संबंधी नियम की कोई बाध्यता होगी। सरपंच उम्मीदवारों को 50 रुपए के स्टाम्प पेपर पर संपत्ति, देनदारियों और आपराधिक रिकॉर्ड का पूरा ब्यौरा देना होगा। नाम निर्देशन की तिथि : 29 अक्टूबर नाम निर्देशन का समय : 8 से 11 बजे तक नाम निर्देशन की जांच : 11 से 11.30 बजे तक नाम वापसी : 2 बजे तक चुनाव चिन्हों का आवंटन : 2 बजे के तुरंत बाद मतदान : 30 अक्टूबर 7 से 6 बजे तक मतगणना : 30 अक्टूबर मतदान खत्म होने के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही उप सरपंच चुनाव : 31 अक्टूबर को सुबह से