भास्कर न्यूज | कुडगांव सलेमपुर के तमोलीपुरा गांव के जय बजरंग बली स्टेडियम में चल रही सौरभ क्रिकेट क्लब की रात्रिकालीन एकल ग्रामीण लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन डिकोली कला सरपंच हेमराज मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने कहां की आसपास जिलों में लेदर बॉल का पहला नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट हो रहा है। जिसको उन्होंने बेहतरीन टूर्नामेंट बताया और कमेटी को उनकी ओर से 2100 रुपए का सहयोग प्रदान किया। इस पर सौरभ क्रिकेट क्लब क्लब कमेटी सदस्य सौरभ मीणा, लवकुश मीणा, माखनलाल, प्रदीप मीणा, धर्म मीणा, हिमांशु शर्मा,अनूप यदुवंशी,अंकुश यदुवंशी, राजकुमार यदुवंशी ,सोनू, विजय ,अजय, भगवती प्रजापत की ओर से अतिथि का साफा माला पहनाकर आभार व्यक्त किया। डायरेक्टर हिमांशु शर्मा द्वारा टूर्नामेंट के सभी मैचों का सन स्पोर्ट्स लाइव पर प्रसारण दिखाया जा रहा है। चौथे दिन रविवार रात्रि 6 क्रिकेट टीमों के बीच 3 मैच खेले गए। पहला मैच वजीरपुर और डिकौली कला के बीच खेला गया। जिसमें वजीरपुर ने 12 ओवर में 106 रन बनाकर सामने वाली टीम को जीतने के लिए 107 रन का टारगेट दिया, दूसरी टीम डिकोली कला 12 ओवर में ही 66 रन ही बना पाई । इसी प्रकार दूसरा मैच बिलोनी सरमथुरा और स्थानीय टीम तमोलीपुरा के बीच हुआ, जिसमें बिलोनी ने 12 ओवर में 56 रन बनाए और स्थानीय टीम तमोलीपुरा को 57 रन का लक्ष्य दिया और तमोलीपुरा टीम ने 9 ओवर में ही 1 विकेट से जीत हासिल की। वही तीसरा मैच सुरारी कला सरमथुरा और कानापुरा सपोटरा टीम के बीच खेला गया जिसमें कानापुूरा सपोटरा ने 12 ओवर में 59 रन बनाए और सामने वाली टीम सुरारी कला सरमथुरा को 60 रन का लक्ष्य दिया तथा सुरारी कला सरमथुरा ने 7 ओवर में 7 विकेट से मैच के जीत का मुकाबला हासिल किया।