जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मा. शिक्षा, चूरू में शुक्रवार को नव पदस्थापित डीईओ का स्वागत किया गया। डीईओ सज्जन सिंह सैनी का शिक्षा विभाग अधिकारियों, स्टाफ सदस्यों व लोगों ने स्वागत किया। तत्कालीन डीईओ किशन लाल गहनोलिया, डीईओ प्रा. ओमप्रकाश प्रजापत, समसा एडीपीसी सरिता आत्रेय, एडीईओ बृजेंद्र दाधीच, गोविंद सिंह राठौड़, सांवरमल गहनोलिया, एडीईओ शाशि रामूराम बुंदेला, खालिद तुगलक आदि ने डीईओ सैनी का स्वागत किया।