मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सएप ने वेब-बेस्ड कॉलिंग फीचर लॉन्च कर दिया है। अब यूजर्स को लैपटॉप या कंप्यूटर पर ऑडियो और वीडियो कॉल करने के लिए अलग से डेस्कटॉप एप्लीकेशन डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे अपने वेब ब्राउजर से ही ऑडियो-वीडियो कॉल कर सकेंगे और रिसीव भी कर पाएंगे। कंपनी का कहना है कि यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा जो कॉलेज कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं या ऐसे वर्क लैपटॉप पर काम करते हैं जहां एप डाउनलोड करने की इजाजत नहीं होती है। वेब कॉलिंग में मिलेंगे 4 खास फीचर्स रनिंग कॉल को दूसरे डिवाइस पर कर ट्रांसफर सकेंगे वेब कॉलिंग के साथ वॉट्सएप ने 'कॉल ट्रांसफर' फीचर भी पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी चालू (एक्टिव) ग्रुप कॉल को डिस्कनेक्ट किए बिना एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर शिफ्ट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपने मोबाइल पर कोई ग्रुप कॉल शुरू की है, तो बिना कॉल काटे उसे सीधे डेस्कटॉप पर ट्रांसफर कर सकेंगे। सुरक्षा के लिए आया 'वेटिंग रूम' फीचर ग्रुप कॉल की सुरक्षा और मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए 'वेटिंग रूम' फीचर भी जोड़ा गया है। जब कोई यूजर "रिक्वायर अप्रूवल टू जॉइन" सेटिंग के साथ कॉल लिंक बनाएगा, तो जुड़ने वाले प्रतिभागी सीधे कॉल में नहीं आएंगे। वे एक वर्चुअल वेटिंग एरिया में रहेंगे और होस्ट के अप्रूव करने के बाद ही कॉल में शामिल हो सकेंगे। कॉल क्वालिटी सुधारने के लिए 2 नए टेक्निकल सुधार कॉलिंग के अनुभव और ऑडियो-वीडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने दो नए टेक्निकल अपग्रेड किए हैं: कंपनी के मुताबिक, ये सभी नए फीचर्स ग्लोबल रोलआउट के तहत धीरे-धीरे यूजर्स तक पहुंचाए जा रहे हैं।