ब्यावर |सड़क पार करने के दौरान बाइक चालक की चपेट में आने से दोनों महिलांए घायल हो गई। बर निवासी 8 वर्षीय दिव्यांशी पुत्री सेठी व 60 वर्षीय सीता पत्नी मदनलाल शाम को सड़क पार करते समय सामने से आ रही बाइक की चपेट में आने से दोनों महिलांए मौके पर ही घायल हो गई। बाइक सवार युवक बाइक छोड़ कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों घायलों को अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया। परिजनों ने बर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।