लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलने का जश्न झुंझुनूं में भी मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को शहर के अंबेडकर पार्क में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत स्पेशल प्रोग्राम किया गया। इसमें अधिनियम को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला। कार्यक्रम में जयपुर की जिला प्रमुख और जयपुर संभाग की 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' संयोजक रामा चोपड़ा ने कहा- लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय बनेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व में जिले भर की महिलाओं ने इस कदम को ऐतिहासिक बताया। लोकसभा और विधानसभा में गूंजेगी महिलाओं की आवाज रामा चोपड़ा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम है। अब महिलाएं केवल पंचायत स्तर तक ही सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि विधानसभा और लोकसभा में भी 33% आरक्षण के साथ अपनी धाक जमाएंगी। 2014 के बाद से केंद्र सरकार ने शौचालय योजना, मातृ वंदन योजना, सुकन्या योजना और जल जीवन मिशन जैसी कई योजनाओं के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाया है। 2029 के चुनाव में दिखेगा असर भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने कहा- नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं में बहुत खुशी है। यह अधिनियम आगामी 2029 के लोकसभा चुनावों से पूर्ण रूप से प्रभावी होगा, जिससे देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी का नया अध्याय शुरू होगा। गीत और संगीत से मनाया गया जश्न झुंझुनूं में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत गाकर और नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक इस संदेश को पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान और मिस कॉल के माध्यम से भी अपना समर्थन दर्ज कराया। अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर विशेष आयोजन यह कार्यक्रम डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया, जिसने महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता को और अधिक बढ़ा दिया। जिला प्रमुख रामा चोपड़ा ने कहा- 13 और 14 अप्रैल दो दिनों तक मैं झुंझुनूं में रहकर संगठन और महिला मोर्चा के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगी। इस मौके पर पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक रणवीर गुढ़ा , कमलकांत शर्मा आदि मौजूद थे