सांगानेर में 250 करोड़ के एलिवेटेड प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, लेकिन ट्रैफिक डायवर्जन के लिए बनाई जाने वाली 3 किमी लंबी सेक्टर रोड अब तक जमीन पर नहीं उतर सकी। नतीजा यह हुआ कि काम शुरू होते ही ट्रैफिक जाम बढ़ गया। जिस सड़क पर पहले ही दबाव था, अब वहीं बेरिकेडिंग के कारण रास्ता और संकरा हो गया है। पहले क्या होना था, अब क्या हो गया 1.5 किमी में स्ट्रक्चर नहीं हटाए, 1.5 किमी में रेलवे-खातेदारों की 92 हजार वर्गमी. जमीन का मुआवजा तय नहीं