वरावल से जवाई बांध के बीच लंबे समय से जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों, पर्यटकों, वाहन चालकों को राहत की खबर है। शुक्रवार को इस मार्ग पर सड़क मरम्मत के तहत पेचवर्क शुरू हो गया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी। जवाई क्षेत्र में पर्यटन के लिए आने वाले लोगों को दिक्कत थी। सुमेरपुर जाने वाले व्यापारियों को परेशानी थी। महावीर हॉस्पिटल समेत अन्य चिकित्सा संस्थानों में इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को भी इसी रास्ते से गुजरने में दिक्कत होती थी। खराब सड़क के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी परेशानी आती थी। ग्रामीणों ने पेचवर्क शुरू होने पर राहत की उम्मीद जताई। ग्रामीणों ने कहा कि केवल गड्ढे भरने से स्थायी समाधान नहीं होगा। मांग की कि सड़क का पूरा नवीनीकरण हो। निर्माण मजबूत हो। गुणवत्ता बेहतर हो। ताकि आने वाले वर्षों तक राहगीरों को परेशानी न उठानी पड़े। अधिशासी अभियंता सवाईसिंह ने कहा कि वरावल-जवाई बांध मार्ग पर पेचवर्क शुरू कर दिया है। जहां-जहां गड्ढे हैं, क्षतिग्रस्त हिस्से हैं, उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा।