मारवाड़ी महिला समिति टोंक ने नवरात्रि पर्व पर परंपरागत धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उत्सव मनाया। शुभारंभ समिति अध्यक्ष अलका भंडारी, किरण त्रिपाठी, गीता खंडेलवाल, अंजू कक्कड़, मीना तोषनीवाल, हर्षिका शर्मा ने दीप प्रज्वलन किया। दुर्गा पूजन हुआ। उत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर की 211 बालिकाओं का देवी स्वरूप में पूजन हुआ। बालिकाओं को तिलक लगाया गया। मुकुट पहनाए गए। महाप्रसाद कराया गया। उपहार भेंट किए गए। समिति की सचिव शिक्षा विजय, कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने कहा कि डांडिया और गरबा आयोजनों में परंपरा, आस्था का भाव कम हो रहा है। इसी को देखते हुए समिति ने धार्मिक स्वरूप में नवरात्रि उत्सव रखा। समिति की पदाधिकारियों, सदस्याओं ने 211 कन्याओं के साथ सामूहिक गरबा रास किया। आयोजन में भारतीय परंपराओं, कन्या पूजन का महत्व दिखाया गया। समिति ने अनाथ आश्रम में भोजन सेवा भी की।