बूंदी| स्काउट-गाइड भवन में राजस्थान राज्य भारत स्काउट और गाइड का तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार अभिशंसा शिविर शुरू हुआ। यहां जिलेभर से आई गाइड छात्राओं की लिखित, मौखिक और प्रायोगिक परीक्षाओं के जरिए दक्षता परखी जा रही है। चयनित छात्राओं के नाम राज्य स्तर पर भेजे जाएंगे, जहां अंतिम चयन के बाद राज्यपाल उन्हें राज्य पुरस्कार देंगे। शिविर का शुभारंभ सीओ स्काउट प्रदीप चित्तौड़ा के सानिध्य में ध्वजारोहण से हुआ। सीओ गाइड मधुकुमारी ने परीक्षा प्रक्रिया की जानकारी दी। जिला सहसचिव डॉ. सर्वेश तिवारी ने बताया कि पहले चरण में तृतीय सोपान प्राप्त पंजीकृत गाइड छात्राओं को अभ्यास करवाया जा रहा है। दूसरे चरण में कोटा की मुख्य परीक्षक रजनी महावर विभिन्न विषयों की जांच करेंगी। पहले दिन ट्रेनिंग काउंसलर प्रीति शर्मा, रजिया खातून, सुनीता मीणा, गाइड कैप्टन तमन्ना नागर और रेखा जोशी ने प्राथमिक इलाज, कम्युनिटी डेवलपमेंट, गांठें बांधने और हाईकिंग सहित अन्य गतिविधियों का अभ्यास करवाया।