भास्कर संवाददाता | चूरू ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम के ब्रह्मचारियों ने सातवीं जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप व जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से हुई जिला एथलेटिक्स सीनियर पुरुष-महिला चैंपियनशिप में 26 पदक जीते है। जिला योगासन संघ की ओर से हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्रह्मचारियों ने नौ स्वर्ण, पांच रजत और 10 कांस्य पदक सहित कुल 24 पदक हासिल किए। वहीं जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से हुई सीनियर पुरुष-महिला चैंपियनशिप में आश्रम के ब्रह्मचारी अजय शेखावत ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। पदक विजेता विद्यार्थियों का परिसर में अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में जिला एथलेटिक्स संघ सचिव ठाकुरमल शर्मा, जिला जिमनास्टिक संघ अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, सचिव नरेंद्रसिंह राठौड़, सह सचिव योगेश कुमार गौड़, जिला योगासन संघ के शंकरलाल सैनी, आश्रम मंत्री सुशील कुमार बजाज, पूर्व स्नातक कुशल शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में योग कोच संदीप सिंह, बुद्धिप्रकाश व शूटिंग कोच पूर्ण सिंह शेखावत का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।