अलवर| विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को सामान्य अस्पताल स्थित राजकीय ब्लड बैंक में लाइफ सेवर टीम की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में विशेष रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए 21 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।शिविर का आयोजन डॉ. मोनिका जैन और डॉ. तरुण यादव के सानिध्य में हुआ। रक्तदान करने वालों में हरिओम शर्मा, गुरप्रीत सिंह, निर्मित यादव, मूलचंद जांगिड़, कृपेश यादव, अमन गुप्ता, सुनील सैनी, महेश रीवाला, प्राणनाथ अरोड़ा, वीरेंद्र कुमार एवं विपिन सेतिया शामिल रहे।