सवाईमाधोपुर| संघ शताब्दी वर्ष के दौरान गणेश बस्ती ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में युवा खेल संगम कराया। इसमें युवाओं की कबड्डी, खो-खो, रुमाल झपट्टा, रस्साकसी, गंगा स्नान, ताला-चाबी, विष अमृत, धरती पुत्र प्रतियोगिताएं हुईं। पूर्व प्रधानाचार्य राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक बाबूलाल रहे। उन्होंने कहा, परिवार संस्कारित नहीं होंगे तो सभ्य समाज का निर्माण असंभव है। उन्होंने कहा, लड़के-लड़कियों का विवाह संवैधानिक उम्र में ही होना चाहिए। उन्होंने युवाओं को खेलों से निरोग शरीर बनाने की सलाह दी। अच्छे संस्कार अपनाने की बात कही। बस्ती प्रमुख मोहनलाल अग्रवाल ने विजेता टीमों की घोषणा की। प्रांत प्रचारक बाबूलाल और संयोजक लालचंद गौतम ने टीमों को पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर जोशी, विभाग प्रचारक दीपक, जिला प्रचारक सचिन, नगर प्रचारक माधव, जिला कार्यवाह नरेन्द्र कुमार गौतम, नगर कार्यवाह कुंजबिहारी, हाकिम सिंह, रामफूल प्रजापत, रमेश, संतोष शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, राजेश, रामधन, जगदीश, हरिओम, धमेन्द्र, लक्ष्मीकांत, राधेश्याम गुप्ता, ताराचंद, हुकुम मौजूद रहे। मंच संचालन व्याख्याता राजेन्द्र शर्मा ने किया।