मोही | कस्बे के पास नांदोली स्थित सविता इंटरनेशनल स्कूल में भारत विकास परिषद ने भारत को जानो सामान्य ज्ञान लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई। उद्देश्य रहा। छात्रों में भारतीय संस्कृति, इतिहास, भूगोल, सामान्य ज्ञान, राष्ट्र के प्रति जागरूकता बढ़ाना। प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग कक्षा 6 से 8 के 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वरिष्ठ वर्ग कक्षा 9 से 10 के 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला समन्वय अधिकारी नवीन असावा, दीपक बाबेल, प्रभारी अरविंद नियारी ने आयोजन और संचालन में भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य योगेशचंद्र पूर्बिया ने छात्रों को भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, विविधता की जानकारी लेने के लिए प्रेरित किया। ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने की बात कही। स्कूल स्तर पर श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन होगा। चयनित छात्र आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। विद्यालय परिवार ने सफल आयोजन के लिए भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों का आभार जताया।