जिले में पहले चरण में जालोर परिषद, सायला और आहोर नगर पालिका में 9 सितंबर को मतदान होगा। इन निकायों में मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने वार्ड के प्रत्याशी के लिए वोट डाल सकेंगे। जिले के बाकी भीनमाल और सांचौर निकायों में 11 सितंबर को मतदान होगा। सभी निकायों की मतगणना 14 सितंबर को होगी। पांच निकायों में 129341 लाख मतदाता जालोर जिले के इन पांच निकायों में 129341 लाख मतदाता हैं, जो प्रत्याशी की किस्मत तय करेंगे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी जालोर नगर परिषद में हैं। यहां 173 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जालोर नगर परिषद में सबसे ज्यादा प्रत्याशी वार्ड नंबर 15 में हैं, यहां 9 उम्मीदवार हैं। वहीं सबसे कम प्रत्याशी वार्ड नंबर 2, 9,29 और 36 में में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा। 10 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जालोर नगर परिषद में 10 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील हैं। इसके साथ ही जालोर में कोई बारिश की कोई संभावना नहीं हैं। जालोर डीएसपी गौतम जैन ने बताया- सामान्य बूथों पर दो कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इसके अलावा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ पर 1 एएसआई और 4 कांस्टेबल भी तैनात रहेंगे।