कासं| सवाई माधोपुर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027’ (VBYLD-2027) का शुभारंभ किया गया है। इसके पहले चरण में 16 सितंबर तक 'विकसित भारत क्विज' का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर काना राम ने शैक्षणिक संस्थानों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे युवाओं को माय भारत पोर्टल के माध्यम से क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को देश के विकास से जुड़े विषयों पर अपने नवाचार और विचार सामने रखने का बड़ा अवसर देती है। इसमें 15 से 29 आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। जिला प्रशासन ने स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों और कोचिंग संस्थानों में व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं ताकि जिले के अधिक से अधिक युवा राष्ट्र निर्माण की इस पहल से जुड़ सकें।