भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर रणथंभौर विकास समिति सवाई माधोपुर के कारपेंटर संगठन की हंसराज जांगिड़ (जटवाड़ा कला) और सुरेश चंद्र जांगिड़ (घुडासी) की अध्यक्षता में आयोजित जनरल मीटिंग में कारपेंटरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर 6 सदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्णय किया। कमेटी ने तय किया कि समिति के संविधान के अनुसार 6 महीने के भीतर चुनाव कराकर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। चुनाव होने तक पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र जांगिड़ को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान राजेश कुमार जांगिड़, अशोक जांगिड़, शकील खान, सत्यनारायण जांगिड़, यशवंत जांगिड़ और हंसराज जांगिड़ सहित अन्य सदस्य कार्यवाहक अध्यक्ष का सहयोग करेंगे। बैठक में यह भी निर्णय किया गया कि यदि 6 महीने की अवधि में चुनाव नहीं कराए जाते हैं तो समिति का पंजीयन निरस्त कराने के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सैकड़ों सदस्यों ने प्रस्ताव पर सहमति जताई। इस दौरान सुरेश चंद्र जांगिड़, राजेश कुमार जांगिड़, यशवंत जांगिड़, सत्यनारायण जांगिड़, अशोक जांगिड़, मोहनलाल जांगिड़, बुद्धि प्रकाश जांगिड़, नवल किशोर जांगिड़, आबिद अली अंसारी, शकील खान, बल्लू खान, ताहिर खान, लादूराम जांगिड़, उमाशंकर जांगिड़, मुकेश जांगिड़, नितेश जांगिड़, साजिद खान, रामस्वरूप जांगिड़, विष्णु जांगिड़, फहीम खान, बजरंग लाल जांगिड़, मनोज जांगिड़ आ​दि मौजूद रहे।