आबूरोड में नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को चुनावी हलचल तेज रही। विभिन्न वार्डों से 82 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रत्याशी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन केंद्र पहुंचे, जिससे दिनभर राजनीतिक गहमागहमी का माहौल बना रहा। इस बार आबूरोड के निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की भी एंट्री हुई है। अब तक शहर में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच ही देखने को मिलता रहा है। आरएलपी के प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से कई वार्डों में मुकाबला बहुकोणीय होने के आसार हैं। भाजपा-कांग्रेस के साथ आरएलपी की भी दावेदारी वार्ड 1 से कांग्रेस के सुरेश कुमार और आरएलपी के रामलाल ने नामांकन किया। वार्ड 2 से कांग्रेस की आशा देवी और आरएलपी की देवी ने पर्चे भरे। वार्ड 3 में भाजपा की लक्ष्मी देवी, संगीता देवी, डिंपल प्रजापति और महालक्ष्मी झा तथा कांग्रेस की आरती कुमारी ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड 4 से भाजपा की सरोज कंवर, मृदुला शर्मा और संगीता शर्मा के साथ निर्दलीय अलका देवी ने पर्चा भरा। वार्ड 5 से भाजपा के रमेश, भेरूलाल गोयल और देवीलाल ने नामांकन किया। वार्ड 6 से गोमती और पुष्पा तथा वार्ड 7 से मनीषा और पायल कुंवर ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में पर्चे दाखिल किए। वार्ड 8 से कांग्रेस के रमेश कुमार तथा वार्ड 9 से कांग्रेस के शाहरुख मोहम्मद और रफीक मोहम्मद ने नामांकन किया। वार्ड 12 से कांग्रेस की मीनाक्षी सक्सेना और भाजपा की टीना, शोभा, अनिता सैनी और शिवा ने पर्चे भरे। इन वार्डों में भी दिखी चुनावी हलचल वार्ड 13 से भाजपा की पिंकी और नीता, वार्ड 14 से भाजपा की भारती, सनी कुमार, निर्मला और मनीष जैन तथा कांग्रेस के सुनील कुमार ने नामांकन किया। वार्ड 15 से भाजपा की तेजल वन और कांग्रेस के मयंक सोलंकी, वार्ड 17 से भाजपा की डिंपल लालवानी, वार्ड 18 से भाजपा की सुनीता जैन और वार्ड 19 से भाजपा के निखिल ने पर्चे भरे। वार्ड 20 से भाजपा की स्वीटी शर्मा और शिवांक शर्मा ने नामांकन किया। वार्ड 21 में कांग्रेस के भंवर सिंह और विजय सिंह तथा भाजपा के सुमित कुमार, हितेश और शैलेंद्र सिंह ने पर्चे दाखिल किए। वार्ड 22 से भाजपा के अजय कुमार ने नामांकन किया। वार्ड 23 से भाजपा की जेलू कालबेलिया और शिल्पा तथा कांग्रेस की नीलम कंवर टॉक और प्रिया सैनी ने पर्चे भरे। वार्ड 24 से तोलाराम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वार्ड 25 से भाजपा के प्रहलाद के दो नामांकन और कांग्रेस के दामोदर ने पर्चा भरा, जबकि जितेंद्र कुमार ने निर्दलीय नामांकन किया। वार्ड 26 से भाजपा की भारती देवी, वार्ड 27 से भाजपा की साधना देवी और कांग्रेस की रोशन बानो तथा वार्ड 28 से कांग्रेस के रमेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड 29 से 40 तक भी बड़ी संख्या में नामांकन वार्ड 29 से कांग्रेस के मनीष कुमार और रवि राणा तथा भाजपा की चंपा देवी ने नामांकन किया। वार्ड 30 से भाजपा के अमित कुमार ने पर्चा भरा। वार्ड 31 से कांग्रेस की माया वॉकर तथा भाजपा के राकेश, रूद्र सिंह, बरखा चौहान और ममता ने नामांकन दाखिल किए। वार्ड 35 से निर्दलीय भूपेंद्र, कांग्रेस के रणवीर सिंह राठौड़ और भाजपा के मनीष गोयल ने पर्चे भरे। वार्ड 36 से भाजपा की ममता कुमारी, वार्ड 37 से भाजपा के नरपत सिंह, वार्ड 38 से भाजपा के मुकेश कुमार कहार और राकेश तथा वार्ड 39 से भाजपा की दीपाली राणा और नेहा ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड 40 से कांग्रेस के कमलेश मेवाड़ा तथा भाजपा के संदीप कुमार और दिलीप कुमार ने पर्चे भरे। वार्डवार नामांकन की स्थिति नामांकन और नाम वापसी के बाद साफ होगी तस्वीर फिलहाल अलग-अलग वार्डों में भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों की सक्रियता से मुकाबला रोचक बनता नजर आ रहा है। हालांकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कितने प्रत्याशी वास्तव में चुनाव मैदान में रहेंगे। इसी दौरान भाजपा और कांग्रेस की ओर से अधिकृत प्रत्याशियों का पैनल भी घोषित किए जाने की संभावना है। ऐसे में अंतिम सूची सामने आने के बाद आबूरोड के वार्डों में चुनावी समीकरण और अधिक स्पष्ट होंगे।