सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में सोमवार को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा था। फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया और करीब शाम 4:30 बजे सुरक्षित उतारा गया। फ्लाइट में 32 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर टर्मिनल-2 ले जाया गया। प्लेन को आइसोलेशन एरिया में ले जाकर सुरक्षा एजेंसियों ने केबिन, सीटों, कार्गो और पैसेंजर्स के सामान की जांच की। शुरुआती जांच में विमान से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है। क्रू ने पायलट को जानकारी दी पुलिस के मुताबिक, क्रू मेंबर ने टिश्यू पेपर मिलने के तुरंत बाद पायलट को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को अहमदाबाद डायवर्ट करने का फैसला लिया गया। लैंडिंग के बाद CISF, बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड समेत सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की जांच की। पुलिस ने धमकी भरा नोट किसने और क्यों छोड़ा, इसकी जांच शुरू कर दी है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… बिलासपुर विमान हादसा, टायर फटने से 3 पहिए लॉक हुए:केबिन में फैली जलने की गंध छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर दिल्ली की अलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) का टायर फटने से बड़ा हादसा टल गया। विमान रनवे पर रुक गया, वरना खेत की ओर जाने पर बड़ा हादसा हो सकता था। पूरी खबर पढ़ें… एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, 17 घायल:पैसेंजर ने बताया- विमान 3 मिनट पलटी खाता रहा थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2379 मंगलवार को टर्बुलेंस, यानी तेज हवा के झटकों में फंस गई। अचानक 300 फीट तक नीचे आ गई। हालांकि, पायलट ने स्थिति संभाली और फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 11:07 बजे सुरक्षित उतार लिया। प्लेन में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स सवार थे। पूरी खबर पढ़ें…