उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के अजमेर-चंदेरिया रेलखण्ड पर झड़वासा-बान्दनवाडा व सिंगावल स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी- मदार रेलसेवा 08.10.26 को रद्द रहेगी। आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस रेलसेवा 09.10.26 से 11.10.26 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-मदार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा 09.10.26 से 11.10.26 तक जयपुर से प्रस्थान करेगी वह राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) गाडी संख्या 17605, काचीगुडा-भगत की कोठी रेलसेवा जो 02.10.26 व 05.10.26 को काचीगुडा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रतलाम-कोटा-सवाईमाधोपुर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा कोटा, सवाईमाधोपुर, जयपुर, डेगाना व जोधपुर स्टेशनों पर रुकेगी। गाडी संख्या 14801, जोधपुर-इंदौर रेलसेवा जो 09.10.26 से 11.10.26 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-जयपुर-सवाईमाधोपुर-कोटा-रतलाम होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा किषनगढ, जयपुर, सवाईमाधोपुर, कोटा, नागदा व रतलाम स्टेशनों पर रुकेगी। गाडी संख्या 12996, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 10.10.26 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया आबूरोड-पालनपुर-साबरमती-वडोदरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा ब्यावर, मारवाड जं., फालना, आबूरोड, पालनपुर व साबरमती स्टेशनों पर रुकेगी। रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा 09.10.26 से 11.10.26 तक जयपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से चलेगी। गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस रेलसेवा 09.10.26 से 11.10.26 तक उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट की देरी से चलेगी। गाडी संख्या 20995, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा 10.10.26 को अजमेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से चलेगी। गाडी संख्या 17080, जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस रेलसेवा 11.10.26 को जयपुर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से चलेगी। रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) गाडी संख्या 19609, उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो 10.10.26 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी और भीलवाडा व मोखमपुरा के मध्य 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।