अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से इस बार सीवरेज पाइप ब्लॉक होने से सड़क पर गंदा पानी जमा होने, बंद रोड लाइट, नाले में कचरा जमा होने और सड़क पर गंदा पानी भरने जैसी समस्याएं सामने आई हैं। इन समस्याओं के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर संत कंवर कॉलोनी, अजय नगर में पीने के पानी की सप्लाई का कोई निश्चित समय नहीं होने और अलसमद कॉलोनी में दो साल पहले पाइपलाइन डालने के बावजूद पानी नहीं पहुंचने की समस्या का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। संत कंवर कॉलोनी की समस्या का समाधान करवाने वाली जेईएन शाहीन बानो को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। आइए जानते हैं, भास्कर समाधान पर आई किन समस्याओं का समाधान हुआ और किन समस्याओं के समाधान की लोगों ने मांग की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन शाहिन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' संत कंवर कॉलोनी, अजय नगर से दिलीप इंदौरा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई आने का कोई निश्चित समय नहीं है। पानी की सप्लाई का समय तय नहीं होने से लोगों को पानी भरने के लिए इंतजार करना पड़ता था और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे थे। समस्या सामने आने के बाद जेईएन शाहिन बानो ने मामले का संज्ञान लिया और समस्या का समाधान करवाया। पानी की सप्लाई से जुड़ी परेशानी दूर होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। समस्या पर त्वरित कार्रवाई कर समाधान करवाने के लिए जेईएन शाहिन बानो आज की हमारी 'स्टार ऑफिसर' बनी हैं। डेढ़ महीने से बंद रोड लाइट की समस्या हुई दूर ज्योति नगर से देवेंद्र नागलिया ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट पिछले डेढ़ महीने से बंद पड़ी है। रात के समय सड़क पर अंधेरा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी और आए दिन हादसे होने का खतरा बना हुआ था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए रोड लाइट की समस्या का समाधान करवा दिया गया। रोड लाइट चालू होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... सीवरेज पाइप ब्लॉक होने से सड़क पर जमा हो रहा गंदा पानी संगम विहार कॉलोनी, मेयो लिंक रोड से शुभम शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके घर के पास सीवरेज का पाइप ब्लॉक हो गया है। पाइप ब्लॉक होने के कारण सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा हो रहा है। सड़क पर गंदा पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और आसपास गंदगी भी फैल रही है। स्थानीय लोगों ने सीवरेज पाइप की सफाई करवाकर पानी की निकासी सुचारू करने की मांग की है। कई दिनों से बंद रोड लाइट, रात में छाया अंधेरा पहाड़गंज, वार्ड नंबर 22 से सौरभ जैन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट पिछले कई दिनों से बंद पड़ी हुई है। रात के समय लाइट बंद रहने से सड़क पर अंधेरा छा जाता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। लोगों ने बंद पड़ी रोड लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। नाले के निर्माण के बाद उसमें डाल दिया कचरा, गंदगी से परेशानी ईदगाह रोड, अरावली विहार कॉलोनी से भरत शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि ईदगाह रोड पर नाले का निर्माण होने के बाद सारा कचरा नाले में ही डाल दिया गया। इसके कारण नाले में बड़ी मात्रा में गंदगी जमा हो गई है। कचरा जमा होने से नाले की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नाले से कचरा और गंदगी हटवाकर सफाई करवाने की मांग की है। जयपुर रोड पर गंदा पानी जमा, राहगीरों को परेशानी जयपुर रोड, अजमेर फोर्ट रेस्टोरेंट के पास से ब्रजपाल सिंह राठौड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। गंदे पानी के कारण आसपास गंदगी फैलने और दुर्गंध की समस्या भी बनी हुई है। लोगों ने सड़क पर जमा गंदे पानी की निकासी करवाकर समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.वैशाली नगर में पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:सड़क के बीच बड़े गड्ढे, घर के सामने ट्रांसफॉर्मर होने और जाम नालियों जैसी समस्याएं सामने आई 2.डॉ. अमित यादव बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जेएलएन अस्पताल की पार्किंग शुल्क और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं का हुआ समाधान 3.एईएन बीना बिड़ला बनी आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सफाई, पानी लीकेज और जलापूर्ति की समस्याएं बनी चिंता का विषय 4.खराब रोड लाइट और सीवर की समस्या हुई ठीक:बिजली के तार, गंदी नालियां और कचरे की समस्या आई सामनें 5.‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:अजमेर में 15 दिन पुरानी रोड लाइट और ढाई महीने पुरानी टूटी सड़क की समस्या सुलझी, नरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार' 6.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 7.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 8. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 9.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 10.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या