अजमेर नगर निगम चुनाव में वार्ड पार्षद के लिए भाजपा ने सभी 80 वार्ड में अपने प्रत्याशी उतार दिए। इस बार मेयर का पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है। ऐसे में बडे़ भाजपा नेताओं ने खुद चुनाव लड़ने के बजाय अपनी पत्नियों को पहली बार चुनाव मैदान में उतारा है। इतना ही नहीं अनारक्षित ओपन वार्ड में भी पुरुषों के बजाय महिलाओं को मौका दिया। पिछले चुनाव में भाजपा कैंडिडेट के खिलाफ कांग्रेस व निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने वालों को इस बार भाजपा ने अपना कैंडिडेट बनाया। भाजपा शहर कमेटी के पदाधिकारी व उनके रिश्तेदारों को तवज्जों दी गई। जिनकों टिकट मिले वे सभी अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल व शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी के करीबी हैं। जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है अजमेर नगर निगम के कांग्रेस प्रत्याशियों की प्रोफाइल अजमेर नगर निगम के बीजेपी प्रत्याशियों की प्रोफाइल भाजपा नेताओं की पत्नियों को टिकट भाजपा नेता रमेश सोनी, पूर्व सभापति सुरेन्द्रसिंह शेखावत, भाजपा नेता राजेश शर्मा, मोहन लालवानी, हेमंत सुनारीवाल, पूर्व सरपंच लालसिंह रावत की पत्नि को टिकट दिया गया है। इसके अलावा भाजपा शहर कार्यकारिणी में से करीब 18 टिकट ऐसे है, जो या तो पदाधकारियों को दिए गए हैं या फिर उनके रिश्तेदारों को। नगर निगम के 80 वार्ड में 27 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, लेकिन भाजपा ने 38 महिलाओं को टिकट दिए। भाजपा के खिलाफ लड़ने वालों पर दांव वार्ड संख्या चार से मोनिका जैन को टिकट दिया। जो पिछला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ी। इस वार्ड से कांग्रेस ने इस बार अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। माना जा रहा है कि भाजपा से दो बार मेयर रहे धर्मेन्द्र गहलोत की पत्नी हेमा गहलोत ने यहां से निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा और कांग्रेस उनका समर्थन करेगा। हालाकिं अधीकृत रूप से फिलहान इसकी घोषणा नहीं की गई है। इसी प्रकार वार्ड 43 से आशा, वार्ड 44 से ज्योति पालीवाल, वार्ड आठ से पंकजसिंह को भाजपा ने टिकट दिया जो पिछले चुनावों में भाजपा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ चुके है। इन नए चेहरों पर खेला भाजपा ने दांव भाजपा ने 80 वार्ड में 61 नए चेहरों पर दांव खेला है। इसमें वार्ड 1 से विनोद डीडवानिया, 2 से रीतू मामनानी, 3 से अनामिका शर्मा, 5 से मंजू देवी रावत, 6 से मीनाक्षी, 7 से विवेकसिंह रावत, 10 से हेमलता जाटव, 11 से पूजा भावनानी, 12 से रंजना सोनी, 14 से शहजाद खान, 15 से अहमद अब्बास, 16 से तरुणा गोयल, 17 से बालेश गोहिल, 19 से माया देवी, 20 से राजेश शर्मा शामिल है। इसी प्रकार 22 से गोविंदराज, 23 से मंजू, 24 से अनुज चौहान, 25 से दुर्गा, 26 से मोहित चौहान, 27 से रविकांत, 28 से यतेन्द्र शर्मा, 30 से ऋतु रावत, 31 से अंकित गुर्जर, 32 से सुशीला देवी, 33 से हेमंत गौड़, 34 से मंजू शर्मा, 35 से दीदार चौहान, 37 से रणविजय सिंह चौहान, 38 से गिरीश बासानी, 39 से युक्तिका डोई, 40 से ज्योति मिश्रा, 41 से सुनील सिंह, 43 से आशा, 44 से ज्योति पालीवाल, 45 से राकेश कुमार, 48 से अजय ज्योतियाना, 49 से मोहन सिंह, 50 से दुर्गेश डाबरा, 51 से रेवती प्रसाद पर भरोसा किया। वार्ड 52 से सुंदर सिंह टांक, 53 से भोपाल कांत बैरवा, 54 से अन्नू धानका, 55 से गौरव जैन, 57 से नीतू सिंह, 59 से मधु शेखावत, 60 से ज्योति, 61 से राकेश मीना, 63 से उदयवीर सिंह राठौड़, 64 से ममता सैनी, 65 से रचित कच्छावा, 66 से अजय सिंह नरूका, 69 से निहारिका त्रिपाठी, 70 से उमा पंडित, 71 से रीतू रानी, 72 से अनुश्री, 73 से गंगाराम सैनी, 74 से सोनिया जैन, 77 से विकास लालवानी, 79 से कुमार लालवानी और 80 से काश्यपी सांखला को पहली बार चुनावी मैदान में उतारा गया है। पढ़ें ये खबर भी…. भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, देखें किसे मिला टिकट:पिछले चुनाव में पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ा, उन पर भरोसा; कईं पार्षदों के टिकट काटें बीजेपी नेता ने सिर मुंडवाया,विधायक पर मनमानी का लगाया आरोप:कहा- टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं की अनदेखी की; कांग्रेस ने 78 वार्ड के ही दिए सिंबल जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है: अजमेर नगर निगम में 11 सितंबर को वोटिंग, महिला के लिए रिजर्व है मेयर पद