अजमेर नगर निगम चुनाव में नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस-भाजपा ने बागियों को मनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। अजमेर में कुल 125 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए। इनमें कांग्रेस के 45 और भाजपा के 15 बागी शामिल रहे। वहीं, अब कांग्रेस के 47 और भाजपा के 19 बागी मैदान में डटे हैं, जो प्रमुख दलों के समीकरण बिगाड़ सकते हैं। नामांकन खारिज होने और वापसी के बाद अब कुल 340 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 79, कांग्रेस के 77 और 184 निर्दलीय हैं। कांग्रेस ने दो वार्ड से उम्मीदवार नहीं उतारे भाजपा ने सभी 80 वार्ड में प्रत्याशी उतारे थे, जबकि कांग्रेस ने वार्ड 3 और 4 में उम्मीदवार नहीं दिया। वार्ड 24 में भाजपा प्रत्याशी अनुज चौहान का आपराधिक मामलों के चलते पर्चा खारिज होने के बाद पार्टी ने निर्दलीय हेमराज थंवाल को समर्थन दिया है। वार्ड 41 में कांग्रेस प्रत्याशी ऋषभसिंह का पर्चा खारिज हुआ। इसके बाद कांग्रेस ने भी एक निर्दलीय को समर्थन दिया। ऐसे में वार्ड 3, 4, 24 और 41 में पार्टी प्रत्याशियों का मुकाबला सीधे निर्दलीयों से होगा। इधर, टिकट कटने से नाराज कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष व पूर्व पार्षद लक्ष्मी बुंदेल पार्टी कार्यालय पहुंचीं और शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार जयपाल के सामने रो पड़ीं। वहीं, कांग्रेस के दो बार पार्षद रहे दिलीप राठौड़ भाजपा में शामिल हो गए। वार्ड 4 सबसे हॉट सीट बनी हुई है। पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत की पत्नी हेमा गहलोत मैदान में हैं। भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आईं मोनिका जैन को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 4 हॉट सीट, बीजेपी के सामने निर्दलीय पूर्व मेयर की पत्नी वार्ड 4 सबसे हॉट सीट बनी हुई है। यहां कांग्रेस ने अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। इस वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत की पत्नी हेमा गहलोत है। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर आईं मोनिका जैन पर दांव खेला है। ऐसे में बीजेपी का सीधा मुकाबला अपनी ही पार्टी के पूर्व मेयर की पत्नी से होगा। पार्टी प्रत्याशी का निर्दलीय से सीधा मुकाबला वार्ड संख्या 3 व 4 में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे। वार्ड 3 से भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा, वार्ड 4 से भाजपा प्रत्याशी मानिका जैन, वार्ड 24 से कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि हिंगोरानी, वार्ड 41 से भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह का मुकाबला पार्टी प्रत्याशी के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी से होगा।