अजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शहर के विकास, बुनियादी सुविधाओं और जनहित से जुड़े कई वादे किए गए हैं। कांग्रेस ने हर वार्ड के मुख्य चौराहों पर CCTV कैमरे लगाने और हर गली-मोहल्ले में LED स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा की है। इसके अलावा पार्कों में ओपन जिम खोलने का भी वादा किया गया है। घोषणा पत्र में शहर को सुरक्षित, रोशन और बेहतर सुविधाओं वाला बनाने पर जोर दिया गया है। अब कांग्रेस का घोषणा पत्र पढ़िए… कांग्रेस का दावा- अजमेर में 36 साल का कुशासन समाप्त होगा कांग्रेस ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर चुनावी अभियान को धार दी है। कांग्रेस ने दावा किया कि पार्टी के सत्ता में आने पर अजमेर में 36 साल का कुशासन समाप्त होगा। कांग्रेस ने कहा कि अजमेर नगर निगम में पिछले 36 वर्षों से लगातार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का बोर्ड रहा है। इन 36 सालों में अजमेर को केवल बदहाली, भ्रष्टाचार, सीवरेज की नाकामी और नागरिक सुविधाओं की उपेक्षा का काला इतिहास मिला है। अब इस 36 साल का कुशासन समाप्त होगा। जिलाध्यक्ष बोले- हमारे पार्षद सच्चे जनसेवक के रूप में करेंगे काम कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार जयपाल ने कहा कि हमारे पार्षद, कोई व्यापारी या व्यवसायी नहीं, बल्कि 24X7 समय देकर जनता के सच्चे जनसेवक के रूप में काम करेंगे। और शहर के विकास व आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे। जिस तरह भाजपा ने पिछले तीन दशकों में पार्षदों को केवल अपने निजी स्वार्थ और व्यापार का माध्यम बना रखा है, उस परिपाटी को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेता महेन्द्रसिंह रलावता, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय जैन, भूपेन्द्रसिंह राठौड़, श्रीगोपाल बाहेती, महेन्द्र चौधरी, सुनील लारा, राजेश टंडन, द्रोपदी कोली सहित कई नेता व कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे पार्षद प्रत्याशी मौजूद रहे। ………… पढें ये खबर भी…. अजमेर में वार्ड-3-4 में भाजपा बागी का समर्थन करेगी कांग्रेस:जिलाध्यक्ष बोले-प्रत्याशी घोषित नहीं करना हमारी रणनीति; कहा-भाजपा में घबराहट, इसलिए वोट मांगने CM आ रहे अजमेर नगर निगम के वार्ड संख्या 3 और 4 में भाजपा के बागी निर्दलीय का कांग्रेस समर्थन करेगी। इसके लिए पूर्व में बनाई गई रणनीति के अनुसार ही कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशी घोषित नहीं किए। इस बात का खुलासा शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने दैनिक भास्कर ऐप से की बातचीत में किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और इस बार कांग्रेस बोर्ड बनाएगी। जयपाल ने कहा कि भाजपा के सीनियर लीडर ही भाजपा के खिलाफ हैं और घबराहट हो रही है। यही कारण है कि नगर निकाय जैसे चुनाव में भी वोट मांगने के लिए मुख्यमंत्री को आना पड़ रहा है। (पूरी खबर पढें) अजमेर में सीएम भजनलाल का रोड-शो कल: प्रचार के लिए मांगने लगे अनुमति; चुनाव मैदान में 360 उम्मीदवार अजमेर नगर निगम में पार्षद के लिए वोटिंग 11 सितम्बर को होगी। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। वे घर घर जाकर वोट व समर्थन मांग रहे हैं। प्रत्याशियों की ओर से आम सभा, रैली, लाउडस्पीकर, वाहन संबंधी अनुमति के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिटी के कार्यालय में आवेदन किए जा रहे है। (पूरी खबर पढें)