निकाय चुनाव-2026 में दो से ज्यादा बच्चे वाले लोगों के चुनाव लड़ने पर लगी पाबंदी हटने के बाद इस बार प्रत्याशियों की तस्वीर भी बदली नजर आ रही है। अजमेर नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने ऐसे करीब 20 प्रत्याशियों को टिकट दिया है, जिनके दो से पांच तक बच्चे हैं। इनमें कांग्रेस के 16 और भाजपा के 4 प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं दोनों प्रमुख दलों की सूची में करीब 10 अविवाहित प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस की सूची में 16 प्रत्याशियों के 3 से ज्यादा बच्चे कांग्रेस ने अजमेर नगर निगम के कुल 80 वार्डों में से 78 वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि दो वार्डों में पार्टी ने प्रत्याशी नहीं उतारा। पार्टी की सूची में 7 प्रत्याशी अविवाहित हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के 16 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं। इनमें दो से पांच बच्चों वाले प्रत्याशी शामिल हैं। नियम में बदलाव के बाद ऐसे प्रत्याशियों के सामने अब दो से अधिक संतान होना चुनाव लड़ने में बाधा नहीं है। वार्ड 37 में 5 बच्चों के पिता चुनाव मैदान में इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड 37 से कांग्रेस प्रत्याशी सुवालाल गुर्जर की है। सुवालाल गुर्जर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद से रिटायर्ड हैं। उनके पांच बच्चे हैं और अब वे नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। भाजपा में 4 प्रत्याशी तीन बच्चों वाले भाजपा की सूची में भी दो से ज्यादा संतान वाले प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उपलब्ध सूची के अनुसार चार भाजपा प्रत्याशियों के तीन-तीन बच्चे हैं। इसके अलावा पार्टी के 3 प्रत्याशी अविवाहित हैं। वार्ड 49 से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह भी तीन बच्चों के पिता हैं। मोहन सिंह रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी हैं और अब चुनावी राजनीति में मैदान संभाल रहे हैं। अब पढ़ें 2 से ज्यादा कौन से प्रत्याशी के बच्चे हैं?