अलवर नगर निगम में वोटिंग जारी है। यहां सुबह 10 बजे तक 18 प्रतिशत और 1 बजे तक 40 और 3 बजे तक 52.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस दौरान वार्ड 51 में सुबह 1 घंटे और वार्ड 54 के एक बूथ पर ढाई घंटे ईवीएम बंद रही। वहीं वार्ड 31 में कांग्रेस प्रतयाशी पवन शर्मा के बेटे श्लोक शर्मा को फर्जी वोटिंग के आरोप में पकड़ा। मतदान केंद्र पर भीड़ जुट गई। पुलिस आरोपी को लेकर गई। वार्ड 61 में एक एक युवक और वार्ड 33 में एक महिला को भी फर्जी वोटिंग करने के आरोप में पकड़ा है। वार्ड 61 में तीसरी बार पुलिस को बुलाना पड़ा। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर जिले में नगर निगम अलवर क्षेत्र में पहला वोट डाला है। इससे पहले उनका वोट हरियाणा में था। वहीं, दूसरी तरफ वार्ड नंबर 43 में भाजपा प्रत्याशी जगदीश अटल और उसके दोनों बेटों पर निर्दलीय प्रत्याशी अजय मीरवाल के समर्थकों के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। अलवर नगर निगम के 65 वार्ड में ज्यादातर बूथों पर लंबी लंबी लाइन नजर आई। जेन जी से लेकर बुजुर्ग भी सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे। अलवर जिले में निकायों में मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने वार्ड के प्रत्याशी के लिए वोट डाल सकेंगे। चुनाव से जुड़े अपडेट… 3 बजे तक कहां कितने प्रतिशत वोट डले