अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र की सरस डेयरी कॉलोनी में एक मकान से 2 लाख 25 हजार रुपए और सोने की अंगूठी चोरी हो गई। मकान मालिक चंडीगढ़ गए थे। वापस लौटने पर सात दिन बाद चोरी का पता लगा। मकान मालिक अभजीत सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह संघ के ऑफिस के काम से चंडीगढ़ गए थे। उनकी पत्नी भी इसी दौरान मायके गई हुई थी। घर में 2 लाख 25 हजार रुपए, सोने की अंगूठी और अन्य आभूषण रखे हुए थे। 1 सितंबर को घर वापस आए थे। 7 सितंबर को सामान देखने पर 2 लाख 25 हजार रुपए और सोने की अंगूठी नहीं मिली। अन्य आभूषण उसी जगह रखे हुए थे। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट देने में देरी का कारण आस-पास के लोगों से पूछताछ और जानकारी जुटाना बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।