राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत शनिवार शाम को उदयपुर पहुंचे। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। गहलोत के उदयपुर पहुंचने की सूचना के बाद एयरपोर्ट पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही। इसके बाद पूर्व सीएम गहलोत फतहसागर झील किनारे पहुंचे और वहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चाय ली। उनके साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ भी शामिल थे। गहलोत ने निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेसजनों ने से चर्चा भी की। इस दौरान जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात रखी। गहलोत कल जाएंगे प्रतापगढ़ गहलोत शनिवार रात उदयपुर में ही रात्रि विश्राम कर रहे हैं और इसके बाद रविवार सुबह वे प्रतापगढ़ के दौरे पर जाएंगे।