बारां में नगर निकाय आम चुनाव के अंतर्गत सभी छह निकाय क्षेत्रों में 905 अभ्यर्थियों ने कुल 1030 नामांकन पत्र भरे। जिले में अंतिम दिन तक कुल 1083 अभ्यर्थियों ने 1225 नामांकन फार्म भरे हैं। अभी सभी फॉर्मों समीक्षा की जारी है। वहीं, 3 सितंबर तक नाम वापसी का दौर रहने वाला है उसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा उप जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल जनागल ने बताया कि बारां नगर परिषद क्षेत्र में 293 अभ्यर्थियों ने 317, नगर पालिका क्षेत्र अंता में 130 अभ्यर्थियों ने 152, मांगरोल में 122 अभ्यर्थियों ने 138, सीसवाली में 108 अभ्यर्थियों ने 113, अटरू में 132 अभ्यर्थियों ने 141 और छबड़ा में 120 अभ्यर्थियों ने 169 नाम निर्देशन पत्र जमा कराए। इस तरह बारां में कुल 331 अभ्यर्थियों ने 356, अंता में 159 ने 187, मांगरोल में 167 ने 188, सीसवाली में 117 ने 123, अटरू में 145 ने 155, छबड़ा में 164 अभ्यर्थियों ने 216 नाम निर्देशन पत्र भरे हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों से प्राप्त नामांकन पत्रों की एक सितंबर को संवीक्षा की जाएगी, जबकि 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव चिह्नों का आवंटन 4 सितंबर को होगा। प्रथम चरण में बारां, अंता व सीसवाली में 9 सितंबर तथा द्वितीय चरण में छबड़ा, मांगरोल व अटरू में 11 सितंबर को मतदान होगा। मतगणना 14 सितंबर को होगी।