बारां में नगर निकाय आम चुनाव के तहत नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन शनिवार को जिले के सभी छह निकाय क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी तेज रही। दूसरे दिन 169 दावेदारों ने कुल 186 नामांकन पत्र दाखिल किए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल जनागल ने बताया कि शनिवार को बारां नगर परिषद क्षेत्र में 32 अभ्यर्थियों ने 33, नगर पालिका अंता में 29 अभ्यर्थियों ने 35, मांगरोल में 43 अभ्यर्थियों ने 48, सीसवाली में 9 अभ्यर्थियों ने 10, अटरू में 13 अभ्यर्थियों ने 14 और छबड़ा नगर पालिका में 43 अभ्यर्थियों ने 46 नाम निर्देशन पत्र जमा कराए। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 178 अभ्यर्थी 195 नामांकन फार्म भर चुके हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।