भाजपा ने नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाड़मेर नगर परिषद के सभी 55 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची एक साथ जारी कर दी। पार्टी ने सूची में नए चेहरों के साथ अनुभवी नेताओं को भी मौका दिया है। वहीं, कुछ वार्डों में पुराने प्रत्याशियों का टिकट काटकर उनके परिवार के सदस्यों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। पृथ्वीराज का टिकट काटकर पत्नी को उतारा वार्ड नंबर 34 से भाजपा ने पूर्व प्रतिपक्ष नेता पृथ्वीराज चांडक का टिकट काटकर उनकी पत्नी अर्चना चांडक को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड महिला के लिए आरक्षित होने के बाद पार्टी ने अर्चना चांडक को मैदान में उतारा है। अर्चना की उम्र 38 साल है। बेटी का टिकट काटकर पिता को दिया वार्ड नंबर 16 में भी भाजपा ने पुराने प्रत्याशी के परिवार को मौका दिया है। पिछले चुनाव में उषा कुमारी भाजपा के टिकट पर पार्षद बनी थीं। इस बार पार्टी ने उनका टिकट काटकर उनके पिता किशोर कुमार को प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने 15 नंबर वार्ड से गौतम और 27 वार्ड संख्या सुनील को मैदान में उतारा।