बासनी| ग्राम पंचायत से नगर पालिका बनी बासनी में निकाय के चुनाव में सोमवार को पहली बार भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही प्रत्याशी के घरों में भीड़ इकट्ठा होनी शुरू हो गई। सुबह 10 बजते ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वाहनों में सवार होकर फॉर्म जमा करवाने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में पहुंचे। बासनी में कुल 40 वार्ड हैं। और करीब 30 हजार मतदाता है। इस बार बासनी में कांग्रेस और आरएलपी के बीच कड़ा मुकाबला है।