ब्यावर नगर परिषद के चुनाव में शहरी सरकार चुनने के लिए मतदान हो रहा है। इसके लिए शहर में 138 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 14 मतदान केंद्र संवेदनशील और 40 केंद्र क्रिटिकल श्रेणी में रखे गए हैं। कुल 60 वार्डों में 240 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर परिषद के 60 वार्डों में कुल 1 लाख 47 हजार 127 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 73 हजार 688 पुरुष, 73 हजार 434 महिला और 5 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। नगर परिषद के 60 वार्डों में हो रहे मतदान से कई प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेगा। साथ ही भाजपा-कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से कई वार्डों में मुकाबला रोचक बना हुआ है। मतदान के बाद सभी 240 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। चुनाव से जुड़ी झलकियां...