कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा, ‘रामायण में सीता का चरित्र भगवान राम से कहीं बड़ा है। उन्होंने जो कुर्बानियां दी हैं और जितनी मेहनत की है, वह हम सभी के लिए एक मिसाल है। हमें उनसे सीखना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि महिलाएं निर्माण करती हैं। उन्हें संसद तक नेतृत्व संभालना चाहिए। सरकार पूरा साथ देगी। उन्होंने यह बात बेंगलुरु में उबंटू कंसोर्टियम ऑफ वुमन एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के प्रोग्राम में कही। शिवकुमार की कही 3 बातें… संसद तक महिलाओं का नेतृत्व जरूरीः शिवकुमार ने कहा, ‘ग्राम पंचायतों से लेकर संसद तक महिलाओं का नेतृत्व जरूरी है। राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।’ सरकार ने 5 गारंटी योजनाएं शुरू कीः सीएम ने कहा कि उन्हें युवाओं और महिलाओं की ताकत पर भरोसा है। कांग्रेस सरकार ने पांच गारंटी योजनाएं शुरू की हैं। इनमें शक्ति, गृह लक्ष्मी, गृह ज्योति, अन्न भाग्य और युवा निधि शामिल हैं। सोनिया गांधी और महाभारत का उदाहरण: शिवकुमार ने भारतीय संस्कृति में महिलाओं को परिवार की “आंखें” बताया। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने अपनी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौत जैसे झटकों का सामना किया। इसके बाद भी उन्होंने आगे बढ़कर पार्टी का नेतृत्व किया। शिवकुमार ने महाभारत की द्रौपदी और कुंती का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाओं में बहुत प्रतिभा और क्षमता है। उन्होंने महिलाओं से नेतृत्व की भूमिका संभालने की अपील की। कर्नाटक सरकार में एक भी महिला मंत्री नहीं कर्नाटक सरकार में सीएम और डिप्टी सीएम सहित कुल 33 मंत्री हैं। लेकिन इसमें एक भी महिला मंत्री शामिल नहीं है। 3 अगस्त 2026 को डीके शिवकुमार ने 20 नए मंत्री शामिल किए थे। लेकिन इस एक्सपेंशन में भी किसी महिला को जगह नहीं मिली। ------------ ये खबर भी पढ़ें… आज का एक्सप्लेनर:सबसे अमीर सीएम डीके शिवकुमार की कहानी; जमीन बेचकर चुनाव लड़ा, ED ने पकड़ा तो रो पड़े, जेल में मिलने पहुंचीं सोनिया गांधी बात अक्टूबर 1999 की है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 224 में 132 सीटें जीतीं। एसएम कृष्णा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें…