भीलवाड़ा में 25 साल के युवक का शव अपने घर से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ से फंदे से लटका हुआ मिला। मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने जब युवक को फंदे से लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। मामला जिले के महुआ खुर्द का है। लोगों ने नीम के पेड़ से लटका शव देखा मामला भीलवाड़ा के बनेड़ा थाना क्षेत्र का है,थाना क्षेत्र के महुआ खुर्द में रहने वाले बद्री भील ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया कि उसका छोटा भाई बालू ( 25 ) पिता डालू भील का शव गुरुवार शाम को नीम में एक पेड़ पर लटके हुए देखा,ओढ़नी से गले में फांसी का फंदा लगाया हुआ था। उसके जूते पास ही में खुले हुए थे। युवक के शव की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। परिजनों ने बालू की हत्या कर उसका शव नीम के पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि युवक को पहले मारा गया फिर खींचकर पेड़ से लटकाया गया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर बनेड़ा थाना पुलिस मौके पहुंची उन्होंने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। बड़ी संख्या में मृतक के परिजन ओर ग्रामीण मॉर्च्युरी के बाहर इकट्ठा हुए ओर बालू की हत्या करने का शक जताया और मामले की जांच की मांग की। पुलिस ने अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।