बीजेपी के भीम से विधायक हरि सिंह रावत का एक वीडियो सामने आया है। भीम नगर पालिका के वार्ड 15 के लोगों से कहते हैं- वोट नहीं दिया तो उनके मकान और दुकानें टूटेगी, कान खोल के सुन लेना, फिर मुझे मत कहना। मेरे वार्ड में दूसरा कोई आ गया तो विकास की उम्मीद करना मत। जो मेरे खिलाफ गया है, उसके कच्चे-चिट्ठे खुल जाएंगे। समझदार को इशारा काफी है। इस मामले में भास्कर ने विधायक से बात की तो उन्होंने कहा- मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया है। मामला 8 सितंबर का है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया। बता दें कि भीम नगर पालिका और राजसमंद नगर परिषद में 11 सितंबर को मतदान होगा। मेरे पास शिकायत लेकर मत आना वीडियो में विधायक लोगों से कह रहे हैं- मेरा आदमी नहीं जीता तो आप देख लेना, फिर मेरे पास शिकायत लेकर मत आना कि गरीब आदमी है। दुकान क्यों तोड़ रहे हैं, खाली क्यों करवा रहे हो। इसलिए मेरा कहना है- 11 तारीख को फूल का बटन दबाओ, तभी विकास होगा। मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया विधायक हरि सिंह रावत ने अपने बयान पर कहा- मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया। मैं उन दुकानों की बात कर रहा था, जो पूर्व MLA ने बनाकर 10-10 लाख में बेच दी थी। जिन पर बीजेपी का बोर्ड बनने के बाद कार्रवाई करेंगे। विधायक रावत ने कहा- मैंने पशु चिकित्सा भवन की जमीन के बाहर किए अवैध निर्माण को तुड़वाने की बात कही थी। मेरा स्पष्ट कहना था कि यदि किसी सरकारी या सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर दुकानें बनाई गई और उन्हें लाखों रुपए में बेचा गया है, तो ऐसे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक ने कहा- मैंने पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह के कार्यकाल से जुड़े निर्माणों का उल्लेख किया था। मेरा उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को बदनाम करना नहीं। …. ये खबरें भी पढ़ें… धौलपुर में भाजपा-निर्दलीय प्रत्याशी में हाथापाई:डीडवाना में MLA यूनुस खान के साथ धक्का-मुक्की; अलवर में कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे पर फर्जी वोटिंग का आरोप अजमेर-रोक के बाद भी भाजपा प्रत्याशी का ऊंटों पर रोड-शो:जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा बोले- लव जिहाद की समस्या खत्म कर दी