ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश के कारण दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विभग के मुताबिक, बारिश गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और उत्तर तटीय ओडिशा तथा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में बने गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण हुई है। यूपी के उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा के पास जलभराव हो गया। ट्यूबवेल पंप की मदद से पानी बाहर निकाला गया। राज्य में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। चंदौली में चंद्रप्रभा नदी में अचानक आई बाढ़ से राजदारी-देवदारी वाटरफॉल में जलस्तर बढ़ गया। तेज बहाव में 3 पर्यटक फंस गए। सभी को बचा लिया गया। मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर है। आसपास घरों में 5-5 फीट तक कीचड़ भर गया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर से मौसम से जुड़े अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…