बीकानेर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पूर्व IPS अफसर मदन गोपाल मेघवाल को पार्टी कार्यकर्ताओं ने चांटे और मुक्के मारे। मेघवाल बुधवार को वार्ड 50 से कांग्रेस प्रत्याशी नवरतन डागा के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कार्यकर्ता मोहित अरोड़ा और उनके तीन साथियों ने मेघवाल को माला पहनाने व स्वागत करने के बहाने बाहर बुलाया। इसके बाद पूछा- ‘मुझे टिकट क्यों नहीं दिया।’ फिर चारों ने मिलकर हमला कर दिया। मेघवाल का आरोप है कि हमलावर कांग्रेस कार्यकर्ता थे। इस घटना से पार्टी ने साबित कर दिया कि हम गुंडों को टिकट नहीं देते। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि मामले में चार युवकों को डिटेन किया है। इनमें सनी (26) पुत्र धर्मेंद्र, सोनू (19) पुत्र सुनील, अरुण (20) पुत्र संतोष और मोहम्मद आजाद (26) पुत्र उज्जैन साफी को हिरासत में लिया गया है। वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रात को थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पहले देखिए, मारपीट की 3 PHOTOS… 2 दिन से आगे-पीछे घूम रहा था मदन गोपाल मेघवाल ने बताया- मैं वार्ड 50 के कार्यालय के उद्घाटन के लिए गया था। मोहित अरोड़ा पिछले 2 दिन से मेरे आगे-पीछे घूम रहा था। वह वार्ड नंबर 50 से टिकट मांग रहा था। मंगलवार को जब वह पार्टी कार्यालय में आया था तो मैंने दुपट्टा पहनाकर उसका स्वागत भी किया था। इसके बाद बुधवार को मोहित कुछ दोस्तों के साथ वार्ड कार्यालय के उद्घाटन में पहुंचा। वह पीछे खड़ा होकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नारे भी लगा रहा था। टिकट का पूछा और मारपीट करने लगा मेघवाल ने आरोप लगाया- उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुझे बाहर बुलाया गया। पहले मेरा मुंह मीठा कराया। इसके बाद मोहित ने पूछा कि मुझे टिकट क्यों नहीं मिला? मैंने जवाब दिया कि पार्टी से सभी लोग टिकट मांगते हैं, लेकिन टिकट किसी एक को ही मिलता है। इतना कहते ही मारपीट शुरू कर दी गई। … यह खबर भी पढ़ें… कोटपूतली-बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी लापता:जोधपुर में केंद्रीय मंत्री के गले लगकर रोने लगा कार्यकर्ता, सीकर में बीजेपी प्रत्याशी ने नाम वापस लिया