बीकानेर में टॉयलेट करने के बाद एक व्यक्ति अचानक अचेत होकर गिर गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची सेवा समिति की टीम ने CPR देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन जान नहीं बच सकी। घटना शुक्रवार सुबह लालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से कुछ दूरी पर हुई। पेशाब करने के बाद अचानक अचेत होकर गिरा बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से कुछ दूरी पर शुक्रवार सुबह फतेहाबाद निवासी बाल सिंह टॉयलेट करने गया था। पेशाब करने के बाद वह अपने पायजामा का नाड़ा भी नहीं बांध सका और अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभाला, लेकिन तब तक वह पूरी तरह अचेत हो चुका था। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सेवा समिति, CPR देकर बचाने की कोशिश घटना की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य शोएब, मो. जुनैद और राजकुमार खड़गावत ने व्यक्ति को संभाला। शोएब ने अचेत व्यक्ति को CPR देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इसके बाद उसे पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। खिदमतगार खादिम सोसाइटी की ओर से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, शोएब, मो. जुनैद खान, अब्दुल सत्तार और इमरान तथा असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत सहित अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और मदद की। जीआरपी की निगरानी में पीबीएम पहुंचाया शव सूचना मिलने पर संबंधित जीआरपी थाना से गजानंद आचार्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की जांच और निगरानी में शव को एम्बुलेंस से पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां हॉस्पिटल मुआयना करवाने के बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। --- संबंधित ये खबरें भी पढ़ें … कोटा में चुनाव ड्यूटी के दौरान ASI को आया हार्टअटैक,मौत:अचानक सीने में दर्द हुआ था, पुलिस मोबाइल पार्टी में लगी हुई थी ड्यूटी कोटा में नगर निगम चुनाव से एक दिन पहले चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिस थाने में ASI राधेश्याम सांखला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत; VIDEO:दुकान पर काम करते समय लड़खड़ाकर गिर पड़े, एक दिन पहले भी सीने में दर्द हुआ था राजसमंद में दुकान पर काम कर रहे व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। व्यापारी दुकान में साफ-सफाई कर रहे थे, तभी अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े। पूरी खबर पढ़िए