बीकानेर मंडल के लालगढ़ यार्ड में रेलवे क्रॉसिंग 136 पर आरसीसी बॉक्स डालने का काम किया जाएगा। इसके लिए रेलवे की ओर से ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते अक्टूबर में जयपुर होकर चलने वाली करीब 15 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें तीन ट्रेनें पूरी तरह कैंसिल रहेंगी, जबकि आठ ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। एक ट्रेन का रूट बदला जाएगा और एक ट्रेन देरी से चलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि काम के चलते अलग-अलग तारीखों में ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है। एक ट्रेन का रूट बदला ट्रेन नंबर 17602 श्रीगंगानगर-काचीगुडा 13 अक्टूबर को श्रीगंगानगर से चलेगी और हनुमानगढ़-सादुलपुर-चूरू होकर चलेगी। बदले रूट पर हनुमानगढ़, एलनाबाद, नोहर, तहसील भादरा और सादुलपुर स्टेशन पर इसका ठहराव रहेगा। एक ट्रेन 1 घंटे 15 मिनट देरी से चलेगी ट्रेन नंबर 19108 शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 15 मिनट देर से रवाना होगी।