नगर निगम चुनाव में गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक 52 दावेदारों द्वारा नामांकन वापस लेने से मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 333 प्रत्याशियों ने 379 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। संवीक्षा के दौरान इनमें से 74 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए थे। इसके बाद 272 वैध नामांकन बचे थे। अब 52 नाम वापसी के बाद 220 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड 80 से भाजपा के बागी सुनील शर्मा (निर्दलीय) ने नामांकन वापस लेकर पार्टी को राहत दी है, जबकि वार्ड 60 से भाजपा के बागी कमलेश मेहता की पत्नी खुशबू मेहता चुनाव लड़ेंगे और उन्होंने नाम वापस नहीं लिया है। वार्ड 12 में भाजपा के बागी यशवंत सांवरिया को भी पार्टी पदाधिकारी नहीं मना सके और वे चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। वहीं, कांग्रेस ने अल्पसंख्यक व सवीना पॉकेट्स में निर्दलीयों का नामांकन वापस कराकर मुस्लिम कोर वोट बैंक का तीन-चार हिस्सों में होने वाला तिहरा विभाजन काफी हद तक रोक लिया है। हालांकि, वार्ड 12 और 60 में बागियों के डटे रहने, वार्ड 30, 31, 32 में सीपीआईएम और सीमावर्ती सीटों पर भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के मैदान में बने रहने से 12 से 15 वार्डों में त्रिकोणीय व बहुकोणीय पेंच अभी भी फंसा हुआ है। भाजपा में मेयर पद के दावेदार वार्ड 51 के दिग्गज प्रत्याशी प्रमोद सामर के सामने खड़े हुए कांग्रेस के बागी निर्दलीय आयुष अरोड़ा ने भी नामांकन वापस ले लिया है। वार्ड 51 में कांग्रेस के बागी आयुष हटे, फायदा किसे होगा? कांग्रेस को मिली संजीवनी अल्पसंख्यक बेल्ट में टला बिखराव, मेनारिया बेल्ट में सीधी भिड़ंत तय अन्य दलों की सेंधमारी कायम आदिवासी और श्रमिक सीटों पर त्रिकोणीय पेंच वार्ड 12 में 6 निर्दलीय पीछे हटे, भाजपा के बागी सांवरिया डटे वार्ड 12 में 6 निर्दलीयों (राकेश सेन, दिनेश वसीटा, राजीव सुखवाल, धर्मेंद्र कुमार, अशोक तेली, भूपेंद्र शर्मा) के हटने के बावजूद पूर्व पार्षद व बागी यशवंत सांवरिया मैदान में डटे हैं, जिससे अधिकृत प्रत्याशी बाबूलाल नागोरी के सामने बगावती चुनौती बरकरार है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ के रिश्तेदार पंकज डिप्टी मेयर की रेस में:वार्ड 74 में भाजपा प्रत्याशी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के रिश्तेदार पंकज बोराणा पर सबकी नजर है। शहर भाजपा जिला महामंत्री बोराणा भाजपा में डिप्टी मेयर के प्रबल दावेदार हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी मीठालाल डांगी से है।