नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन था। इस बार बीजेपी-कांग्रेस में महिला उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा रही। कांग्रेस ने 24 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने 26 महिलाओं को टिकट दिया है। वहीं टिकट नहीं मिलने पर दोनों पार्टियों के नेताओं में विरोध भी देखने को मिला। कांग्रेस ने कई नेताओं के काटे टिकट कांग्रेस में पूर्व सभापति बीना गुप्ता और पूर्व उप सभापति देंवेंद्र कौर का टिकट कट गया। बीना गुप्ता ने वार्ड 21 से टिकट मांगा था। वहीं, देवेंद्र कौर ने वार्ड 58 से टिकट मांगा था। पूर्व पार्षद रवि मीणा को भी टिकट नहीं मिला। उनका पुराना वार्ड सामान्य वर्ग में चला गया। बीजेपी में इस्तीफे का चला दौर बीजेपी में टिकट घोषणा से ठीक पहले अलवर शहर के दो नेता विवेकानंद मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ और केशव मंडल के अध्यक्ष महेश निहलानी ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि राठौड़ को देर शाम वन मंत्री संजय शर्मा और जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने मना लिया। वार्ड नंबर 9 से टिकट की मांग कर रहे घनश्याम गुप्ता ने भाजपा और माधव मंडल के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं भाजपा प्रवक्ता नरेश धनावत ने टिकट कटने पर वार्ड 16 से निर्दलीय फॉर्म भरा है। उन्होंने वन मंत्री संजय शर्मा और अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने आरोप लगाया कि पार्टी की खिलाफत करने वाले से ये दोनों नेता खुश होते हैं। पार्टी की खिलाफत करेगा, उससे ये दोनों खुश होते है। --- ये खबर भी पढ़ें… अलवर में बीजेपी-कांग्रेस ने 65 पार्षदों के टिकट जारी किए:बीजेपी ने पति-पत्नी को टिकट दिए, कांग्रेस ने सभापति व उप सभापति का टिकट काटा