बूंदी जिले में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके साथ ही जिले की हिंडोली और नैनवां नगर पालिका के एक-एक वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत तय हो गई है। नैनवां में एक वार्ड में तो भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन ही नहीं भरा। हिंडोली नगर पालिका के वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस प्रत्याशी हनुमान व्यास का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। नामांकन जांच में इस वार्ड के भाजपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया था। इसे हिंडोली में कांग्रेस की पहली जीत माना जा रहा है। लाखेरी के वार्ड 5 में कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु सैनी को समर्थन दिया है। इससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है। नैनवां में वार्ड 22 में भाजपा प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन नैनवां नगरपालिका के वार्ड नंबर 22 में भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन ही नहीं भरा। इससे भाजपा को झटका लगा है। अब भाजपा नैनवां के 25 में से सिर्फ 24 वार्डों में चुनाव लड़ेगी। इसे भाजपा के चुनावी मिस-मैनेजमेंट और आपसी गुटबाजी का नतीजा बताया जा रहा है। नैनवां में कुल 135 नामांकन जमा हुए थे। इनमें से 30 नामांकन जांच में खारिज हो गए, जबकि 14 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब 88 प्रत्याशी मैदान में हैं। लाखेरी नगरपालिका में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने की खबर है। नामांकन प्रक्रिया के बाद जिले की तीनों नगरपालिकाओं में चुनावी समीकरण बदल गए हैं।