बूंदी नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के पूर्व पार्षद और उनके परिजन निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। दोनों प्रमुख दलों के बड़े नेताओं की समझाइश भी उन्हें चुनाव लड़ने से नहीं रोक पाई। अब भाजपा के 4 बागी और कांग्रेस के 3 बागी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर खड़े होकर दोनों दलों के लिए परेशानी बन गए हैं। भाजपा से पूर्व पार्षद मीना सैनी ने वार्ड 14 से टिकट मांगा था। भाजपा ने मीना का टिकट काटकर राजेश को दिया है। अब मीना इसी वार्ड से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं, जिससे इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है।