मालाखेड़ा के बुटोली गांव में सोमवार को एक बच्चा बोरवेल में गिर गया। इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक अमला तुरंत सक्रिय हो गया। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। बाद में बच्चे को रात 11 बजे के करीब बाहर निकाल लिया गया। विधायक मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से रेस्क्यू अभियान की विस्तृत जानकारी ली। विधायक ने बच्चे को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। आखिरकार रात 11 बजे के करीब बच्चे को बाहर निकाला गया। विधायक सुखवंत सिंह ने इस दौरान कहा कि प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य किया। उन्होंने जिले के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्क्यू अभियान में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और सभी आवश्यक संसाधन तुरंत उपलब्ध कराए जाएं। बचाव दल रेस्क्यू में जुटा घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और अन्य बचाव दल सक्रिय रूप से जुटे। बच्चे की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बोरवेल के आसपास आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हुए। सभी की निगाहें बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के अभियान पर टिकी। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर भी घटनास्थल पर आए।