बड़ौदा बैंक के सामने गुरुवार को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया स्थानीय शाखा की ओर से आयकर विषय पर कार्यशाला हुई। टैक्स ऑडिट, ट्रस्ट से जुड़े आयकर प्रावधानों तथा नवीन आयकर अधिनियम 2025 को लेकर चर्चा की गई। जयपुर के सीए मुदित जैन, सीए तेजप्रकाश अग्रवाल व रीजन काउंसिल मेंबर सीए अंकुर गुप्ता ने आयकर कानूनों व प्रावधानों पर व्याख्यान दिया। विशेषज्ञों ने सदस्यों की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए टैक्स ऑडिट व ट्रस्ट संबंधी महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी। कार्यशाला में चूरू शाखा मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष अजय कृष्ण हारित, सचिव प्रतीक राजोतिया व कोषाध्यक्ष मनोज भावनानी ने सहयोग किया। कार्यशाला में अरुण शर्मा, मनोज प्रजापत, भुवनेश्वर इंदोरिया, रवि पंवार, रवि जांगिड़, निशांत अग्रवाल, ऋतु सोनी मौजूद रहे। संचालन वरुण पांडे ने किया। शाखा सचिव सीए प्रतीक राजोतिया ने आभार जताया।