चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चुनाव का माहौल बन चुक है। नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर पूरे दिन चुनावी गतिविधियों से गुलजार रहा। वार्डों से पहुंचे नेता समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे तो परिसर में चुनावी माहौल साफ नजर आया। दूसरे दिन 53 प्रत्याशियों ने 62 नामांकन पत्र जमा किए। वहीं आकोला नगर पालिका में 36 प्रत्याशियों ने 37 नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के साथ अब वार्डवार चुनावी तस्वीर भी धीरे-धीरे साफ होने लगी है। भाजपा ने सबसे ज्यादा उम्मीदवार मैदान में उतारकर अपनी तैयारी का संकेत दिया है, जबकि कांग्रेस ने फिलहाल चुनिंदा वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। कई वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं, जिससे मुकाबला रोचक होने की संभावना बढ़ गई है। कलेक्ट्रेट में दिनभर रहा चुनावी माहौल शनिवार सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। नामांकन दाखिल करने पहुंचे उम्मीदवारों के साथ समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। परिसर में अलग-अलग वार्डों की चुनावी चर्चा जारी है और प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड की स्थिति को लेकर रणनीति बनाते नजर आए। लंबे समय बाद स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर शहर में ऐसा माहौल देखने को मिला। जहां वार्ड स्तर की राजनीति खुलकर सामने आने लगी है। भाजपा ने सबसे ज्यादा उम्मीदवार उतारे नामांकन के दूसरे दिन भाजपा ने बड़ी संख्या में अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे। कई वार्डों में पार्टी ने एक से ज्यादा दावेदारों के नामांकन भी कराए हैं। जिससे टिकट को लेकर अंतिम फैसला पार्टी स्तर पर होना माना जा रहा है। भाजपा से नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट कांग्रेस से नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट निर्दलीय से नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट कई वार्डों में मुकाबला होगा रोचक नामांकन के दूसरे दिन की स्थिति से साफ है कि कई वार्डों में मुकाबला सीधा नहीं रहने वाला है। कुछ वार्डों में भाजपा के एक से ज्यादा दावेदार सामने आए हैं, जबकि कई जगह निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी समीकरण बिगाड़ सकते हैं। कांग्रेस ने अभी चुनिंदा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन आगे नाम वापसी और अंतिम सूची के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी। फिलहाल दूसरे दिन के नामांकन ने इतना जरूर साफ कर दिया है कि नगर परिषद चुनाव अब पूरी तरह राजनीतिक रंग में आ चुका है और आने वाले दिनों में वार्ड स्तर पर चुनावी गतिविधियां और तेज होने वाली हैं।